Home छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के भिलाई प्रवास और केंद्रीय बजट पर युवा संगोष्ठी की...

प्रदेश अध्यक्ष के भिलाई प्रवास और केंद्रीय बजट पर युवा संगोष्ठी की तैयारी तेज, युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न

70
0

ब्यूरो चीफ रतन कुमार
भिलाई। आगामी 8 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भिलाई जिला प्रवास एवं 9 फरवरी को केंद्रीय बजट विषय पर आयोजित होने वाली युवा संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


बैठक में मुख्य रूप से भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजयुमो आकाश ठाकुर, प्रदेश सह-प्रमुख शासकीय योजनाएं कुशल साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिला महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष विशाल शाही जामुन मंडल के अध्यक्ष सोनू यादव कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह कुर्सीपार मंडल अध्यक्ष सीएच प्रशांत वैशाली नगर मंडल महामंत्री रतन कुमार जिला मंत्री सौरव चटर्जी कन्या शक्ति संयोजिका अर्पणा मुखर्जी निखिल सोनी जामूल मंडल के महामंत्री अनूप राय भूपेश द्विवेदी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटेंगे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का प्रवास संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, वहीं युवा संगोष्ठी में केंद्रीय बजट के माध्यम से युवाओं, रोजगार, स्टार्टअप और विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here