Home ई-पेपर साउथ बिहार एक्सप्रेस द्वारा तख्त श्री हरिमंदर साहिब गुरुद्वारा जी पटना के...

साउथ बिहार एक्सप्रेस द्वारा तख्त श्री हरिमंदर साहिब गुरुद्वारा जी पटना के पावन दर्शन हेतु संगत रवाना हुई

23
0

अमरजीत सिंह सलूजा ने जानकारी दी की छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के नेतृत्व में आज दिनांक 5 /02/2026 को रायपुर से साउथ बिहार एक्सप्रेस द्वारा तख्त श्री हरिमंदर साहिब गुरुद्वारा जी पटना के पावन दर्शन हेतु संगत रवाना हुई। इस यात्रा का नेतृत्व बीबी शरणजीत कौर जी द्वारा किया गया। रायपुर से रवाना हुई संगत ने गुरुबाणी कीर्तन का गायन करते हुए आध्यात्मिक वातावरण में यात्रा प्रारंभ की। इस जत्थे में लगभग 80 समाज जन शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर संगत का भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में भाटापारा में भी संगत का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया, जहाँ नाश्ता एवं चाय की सेवा संगत को समर्पित भाव से प्रदान की गई।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के वरिष्ठ सदस्य सरदार बलवंत सिंह सलूजा एवं माता हरजीत कौर के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अमरजीत सिंह सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वागत अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ युवा जन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जोंटी गुम्बर, गगनजीत आनंद, सौरभ आनंद, राजा चावला, मन्नी छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज जन शामिल थे।

समाज सेवा एवं गुरुदर्शन की भावना से यात्रा पर रवाना हुई संगत को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा मंगलमय यात्रा की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here