Home छत्तीसगढ़ 26 बकायादारों की प्रॉपर्टी सील, नल कनेक्शन काटे गए:सालों से प्रॉपर्टी टैक्स...

26 बकायादारों की प्रॉपर्टी सील, नल कनेक्शन काटे गए:सालों से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने वालों पर रायपुर निगम सख्त, आगे भी होगी कार्रवाई

29
0

रायपुर नगर निगम ने सालों से लंबित बकाया राशि नहीं चुकाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं करने पर 4 वार्डों के 26 बकायादारों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 6 बकायादारों का नल कनेक्शन काटा गया।

वहीं, सीलबंदी की कार्रवाई के बीच 2 बकायादारों ने मौके पर ही पूरा बकाया जमाकर दिया, जबकि 2 अन्य ने आंशिक भुगतान किया। 12 बकायादारों ने 9 फरवरी तक और एक बकायादार ने 15 फरवरी तक पूरा बकाया चुकाने का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई अस्थायी रूप से स्थगित की गई।

समय पर भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने जोन-4 के डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड (64), स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड (44), पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड (34) और सिविल लाइन वार्ड (46) में यह कार्रवाई की। इस दौरान लाखों रुपये के बकाया मामलों में नल विच्छेदन और सीलबंदी की प्रक्रिया अपनाई गई।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, बकाया वसूली को लेकर आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी। समय पर भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने बकायादारों से अपील की है कि वे तय समय-सीमा में अपना बकाया जमा कर दंडात्मक कार्रवाई से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here