छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद यानी अगले 2-4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 7 दिनों तक खास बदलाव के आसार नहीं है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 32°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4°C अंबिकापुर में रहा। राज्यभर में बारिश के आंकड़े शून्य रहे और किसी प्रकार का सक्रिय सिनॉप्टिक सिस्टम भी एक्टिव नहीं है।




