Home छत्तीसगढ़ खाकी मंडप में गूंजेंगी शहनाई, 15 को होगा विवाह पुलिस करेगी कन्यादान

खाकी मंडप में गूंजेंगी शहनाई, 15 को होगा विवाह पुलिस करेगी कन्यादान

20
0

रायपुर। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी अब अपने संवेदनशील और मानवीय स्वरूप में नजर आएगी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को “खाकी मंडप” के नाम से आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बिन माता-पिता और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विधिवत विवाह संपन्न कराया जाएगा। पुलिस परिवार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त पहल से यह आयोजन किया जाएगा। कन्यादान से लेकर विवाह की संपूर्ण व्यवस्था तक, हर जिम्मेदारी पुलिस परिवार आत्मीयता से निभाएगी। “खाकी मंडप” केवल एक सामूहिक विवाह नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सेवा संगठनों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। जानकारी के मुताबिक समारोह 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से बारिया रोड स्थित श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी मैदान में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का संगम बनेगा। विवाह की सभी रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई जाएंगी। सामूहिक सहयोग से विवाह की सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क की गई हैं, जिससे बेटियों को सम्मानपूर्वक नई जिंदगी की शुरुआत मिल सके।आयोजन समिति ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दें और इस प्रेरणादायक पहल का हिस्सा बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here