Home छत्तीसगढ़ शासकीय ठाकुर महाराज सिंह महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

शासकीय ठाकुर महाराज सिंह महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

13
0

छात्राओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। शासकीय ठाकुर महाराज सिंह महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साजा विधायक श्री ईश्वर साहू तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जोशी रहे। अध्यक्षता जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री राजेश सिंघानिया ने की। जिला महामंत्री श्री राजेश ठाकुर, जिला पंचायत सभापति श्री परमेश्वर वर्मा, जिला मंत्री श्री सुरेश सिंघानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

श्री ओमप्रकाश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में स्वर्णिम युग का आरंभ हुआ है। उन्होंने समाज में समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब भावना एवं स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन एवं समय के सदुपयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम संगठित होकर समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। संगठन में ही शक्ति है। विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करने के लिए प्रेरित किया गया।

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री राजेश सिंघानिया ने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों की शिक्षा, खेल एवं कला के क्षेत्र में सामूहिक उपलब्धियों का उत्सव है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच प्रदान करते हैं।

जिला महामंत्री श्री राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सफलता की सीढ़ी है, जिसके सहारे जीवन की ऊँचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय परिवार द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने महाविद्यालय परिसर के उद्यान हेतु सोफा एवं अन्य सामग्री प्रदान कर तथा शिक्षण कार्य में सहयोग देकर महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिन्हा, श्रीमती सरिता जैन, श्री अनिल सिंघानिया, श्री चंद्रशेखर राजपूत, श्री दौलतनाथ योगी, जिला प्रवक्ता श्री हरदत्त साहू, सरपंच श्री आदर्श जोशी, श्री दाऊदवार दुबे, श्रीमती रेखा शर्मा, श्री बसु राजपूत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार से प्राचार्य श्रीमती बीना त्रिपाठी, श्री ओमप्रकाश मरकाम, सहायक प्राध्यापक श्री अजय कुमार, श्री संजय वर्मा, अतिथि व्याख्याता श्री देवेंद्र लाल साहू, श्री निलेश बकेला, श्री पांचाल मिश्रा, श्री हरिशंकर साहू, श्री पवन कुमार साहू, श्री धनंजय कुमार साहू, डॉ. कन्हैया साहू, प्रयोगशाला सहायक श्री रमेश सोनी सहित श्रीमती रामेश्वरी कश्यप, डॉ. संगीता आदिल, कुमारी भावना चंद्रवंशी, कुमारी नम्रता चतुर्वेदी, कुमारी रीना पटेल, प्रयोगशाला व्याख्याता श्री कुश कश्यप, श्री विनोद ध्रुवे, श्री अजय कुमार दास एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संचालन श्री हरिशंकर साहू एवं श्री तोरण साहू द्वारा किया गया। सहायक प्राध्यापक श्री ओमप्रकाश मरकाम ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। समारोह का समापन छात्राओं की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here