Home छत्तीसगढ़ अनाज, फल, सब्जी एवं लघु वनोपज के निर्यात अवसरों पर जिला पंचायत...

अनाज, फल, सब्जी एवं लघु वनोपज के निर्यात अवसरों पर जिला पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

14
0

नरेन्द्र कुमार सेन 

 

गरियाबंद /राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में गत् दिवस जिला पंचायत के सभाकक्ष में अनाज, ताजे फल एवं सब्जियां तथा लघु वनोपज के निर्यात अवसरों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एपीडा से आए प्रतिनिधि द्वारा एपीडा के दायित्वों, निर्यात व्यापार की प्रक्रिया, भारत से वैश्विक स्तर पर निर्यात के अवसर, मुक्त व्यापार समझौते से होने वाले लाभ सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही निर्यात अनुपालन, जीआई उत्पाद एवं उनके संरक्षण, पैकेजिंग मानक, स्वच्छता तथा एनपीओपी सर्टिफिकेट के संबंध में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि उत्पादों एवं लघु वनोपज के निर्यात को बढ़ावा देना तथा सामुदायिक संगठनों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने हेतु जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन विकसित करना था। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्पादन कर रही स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बेहतर बाजार और सही मूल्य प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री दीनबंधु धु्रव, बिहान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पतंजल मिश्रा व रमेश वर्मा, एपीडा के प्रतिनिधि श्री आनंद कुमार, प्रदान टीम से ज्योति भूषण तिवारी एवं जय प्रकाश तथा नरेश यादव, कृषि विभाग की एसडीओ श्रीमती सीमा करचाय एवं कृषि विभाग के अन्य प्रतिनिधि, एनआरएलएम द्वारा संचालित एफपीओ के सीईओ, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, पीजी सदस्य, सीनियर सीआरपी एवं उद्योग सखी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here