Home छत्तीसगढ़ 28 फरवरी को बेमेतरा जिले के 1 लाख 54 हजार से अधिक...

28 फरवरी को बेमेतरा जिले के 1 लाख 54 हजार से अधिक किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 631 करोड़ 30 लाख रुपए की आदान सहायता

11
0

 

’मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा – होली से पहले खातों में पहुंचेगी राशि’

’राज्यभर में 10,324 करोड़ रुपए का होगा अंतरण’

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

बेमेतरा- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले के उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई तथा भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने वादे के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की। साथ ही पूर्व घोषणा के अनुसार होली पर्व से पहले किसानों को ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है।


इसी क्रम में जिला बेमेतरा के 1 लाख 54 हजार 995 अन्नदाता किसानों को कुल 631 करोड़ 30 लाख रुपये की आदान सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से शनिवार, 28 फरवरी को सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। होली से पूर्व यह राशि मिलने से जिले के किसानों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है। प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे खातों में अंतरित की जाएगी।
राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12.30 बजे से किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण सभी विकासखंड मुख्यालयों में किया जाएगा। जिला बेमेतरा के विभिन्न विकासखंडों में कार्यक्रम निम्नानुसार आयोजित किए जाएंगे –

बेमेतरा – टाउन हॉल

साजा – ग्राम सुवरताल

नवागढ़ – मंगल भवन

बेरला – सामुदायिक भवन

इन सभी स्थलों पर जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थी किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर राशि अंतरण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here