नरेन्द्र कुमार सेन
जिले के सभी विकासखण्ड में कार्यक्रम आयोजित होंगे
गरियाबंद / राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के किसानो के बैंक खातो में अंतर की राशि शनिवार 28 फरवरी 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जिला-बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन में किया जायेगा। इस अवसर पर जिले के 83 हजार 106 किसानो को 370 करोड़ 19 लाख 51 हजार रूपये आदान सहायता के रूप में बैंक खातो में अंतरित की जायेगी। कृषि विभाग के उप संचालक चंदन राय ने बताया कि गरियाबंद जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर राशि अंतरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। विकासखण्ड फिंगेश्वर में मण्डी प्रांगण राजिम में वृहद किसान मेला का आयोजन किया गया है। जिसमे राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल होंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड देवभोग के मण्डी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप सम्मिलित होगे, विकासखण्ड गरियाबंद में मण्डी परिसर गरियाबंद में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, विकासखण्ड छुरा एवं मैनपुर में सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायतो के अध्यक्षगण क्रमशः श्रीमती मीरा ठाकुर एवं श्रीमती मोहना नेताम शामिल होगे। उन्होंने जिले के सभी किसान भाईयो एवं बहनो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर इस उत्सव के साक्षी बने।



