Home छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालय में आकांक्षा हाट लगाया गया जिसमे हर्बल गुलाल और स्थानीय...

जिला मुख्यालय में आकांक्षा हाट लगाया गया जिसमे हर्बल गुलाल और स्थानीय उत्पादों की जा रही बिक्री

7
0

नरेन्द्र कुमार सेन  

बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ाई होली की रौनक

गरियाबंद/ आकांक्षा हाट के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’बिहान’ गरियाबंद द्वारा संचालित स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने इस बार होली पर स्थानीय उत्पादों की चमक को और अधिक बढ़ाने की पहल की है। जिला मुख्यालय गरियाबंद के मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस के बाजू में स्थित तिरंगा चौक पर इन महिलाओं द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाल, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन तथा पौष्टिक मिलेट्स आधारित खाद्य उत्पादों का आकर्षक स्टॉल लगाया गया है। यह केवल एक बिक्री केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूति प्रदान करनेे, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्थानीय संसाधनों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है।
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने प्राकृतिक फूलों, पत्तों तथा जड़ी-बूटियों से हर्बल गुलाल तैयार किया है, जिसमें किसी प्रकार के रासायनिक पदार्थों का उपयोग नहीं किया गया। यह पूरी तरह सुरक्षित, त्वचा अनुकूल और पर्यावरण के लिए हितकारी है। होली के रंगों को स्वास्थ्यवर्धक और प्रकृति-संरक्षण के दृष्टिकोण से उपयोग करने की दिशा में यह एक पहल है। आकांक्षा हाट में लगा यह स्टॉल उन ग्रामीण महिलाओं के परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जिन्होंने अपनी मेहनत और कौशल से उत्पादन, पैकेजिंग और विपणन तक की पूरी प्रक्रिया को संभालते हुए सामुदायिक आजीविका का मजबूत मॉडल प्रस्तुत किया है। इस होली पर जिलेवासी न केवल सुरक्षित और हर्बल रंगों का उपयोग कर एक स्वस्थ त्यौहार मना सकते हैं, बल्कि स्थानीय महिला समूहों को सहयोग देकर स्वावलंबन के अभियान को भी मजबूत कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here