बिलासपुर।अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक एवं छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा, प्रदेश महिला एवं तरुण सभा का शपथग्रहण समारोह रविवार 22 मार्च, 2026 झूलेलाल मंगलम भवन, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ |
कार्यक्रम के प्रथम चरण में सर्वप्रथम महर्षि कश्यप ऋषि मुनि जी का पूजन एवं स्वागत गीत बिलासपुर महिला समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रम केशरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस एन केसरी जी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलेश गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री श्री राजेश गुप्ता द्वारा किया उसके पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय केसरी सहित महासभा के सभी प्रदेशों से उपस्थित सभी गणमान्य पदाधिकारियों एवं प्रमुख सदस्यों का स्वागत छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा, प्रदेश महिला सभा एवं प्रदेश तरुण सभा के पदाधिकारियों के द्वारा शाल एवं स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए किया गया |

छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य सभा के सूचना प्रसारण मंत्री श्री ऋषि गुप्ता ने बताया कि, अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक के शुरुआत में वैश्य सभा के संविधान संशोधन पर चर्चा हुई और सभी सदस्यों की सर्वसमति से पारित किया गया एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय केसरी द्वारा महासभा में प्रस्तुत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा परिचर्चा किया गया | महासभा की बैठक में पदाधिकारियों के लिए प्रश्नकाल सत्र आयोजित किया गया |
कार्यक्रम के दूसरे चरण में शपथग्रहण समारोह में तीनों सभाओं के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलेश गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री श्री राजेश गुप्ता द्वारा, प्रदेश महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा केशरवानी एवं महामंत्री श्रीमती भावना केसरी द्वारा एवं प्रदेश तरुण सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर गुप्ता एवं महामंत्री श्री चंद्रधर केसरी द्वारा शपथ दिलाई |
कार्यक्रम में मंच संचालन श्री धीरेन्द्र केशरवानी एवं प्रदेश महामंत्री श्री राजेश गुप्ता द्वारा किया गया |
छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तीनों सभाओं के रजत जयंती के अवसर पर केक काटकर मनाया गया एवं प्रदेश महिला सभा के पिछले कार्यकाल में सम्पन्न हुये कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण किया गया |
अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा के 200 से ज्यादा राष्ट्रीय संरक्षकगण, पदाधिकारीगण एवं प्रमुख सदस्यगण तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा के संरक्षक एवं पदाधिकारियों, महिला सभा के पदाधिकारियों एवं तरुण सभा के पदाधिकारियों समेत 400 से अधिक सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे |
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बिलासपुर नगर समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत केशरवानी, सचिव श्री रघुवीर केशरवानी एवं कोषाध्यक्ष श्री बसंत केशरवानी, श्रीमती रंजीता केशरवानी अध्यक्ष महिला सभा एवं श्रीमती रिचा केशरवानी सचिव महिला सभा सहित सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |



