Home छत्तीसगढ़ मां चंडी मंदिर में आस्था का अद्भुत दृश्य, महिला ने घसीटते हुए...

मां चंडी मंदिर में आस्था का अद्भुत दृश्य, महिला ने घसीटते हुए पहुंचकर किए दर्शन

33
0

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया: समीप ग्राम करमू, थान खमरिया से मात्र 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है और माता के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है।

नवरात्रि पर्व के दौरान माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। कई श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से पैदल चलकर माता के दरबार पहुंचते हैं। इसी क्रम में नगर के वार्ड क्रमांक 9 डबरा पारा निवासी श्रीमती हेमा नेताम ने अद्वितीय श्रद्धा का परिचय देते हुए अपने घर से पूजा-अर्चना कर 23 मार्च 2026 की सुबह 5:00 बजे घसीटते हुए माता के दर्शन के लिए प्रस्थान किया और लगभग 12 घंटे की कठिन यात्रा के बाद शाम करीब 4:00 बजे मंदिर पहुंचीं।

उनकी इस आस्था यात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं द्वारा पानी डाला जाता रहा और मार्ग की साफ-सफाई की जाती रही। सैकड़ों श्रद्धालु उनके साथ चल रहे थे। ग्राम पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उन्हें देखने बाहर निकले। महिलाएं अपने घरों से पूजा की थाली लेकर आईं और पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया।

मंदिर पहुंचते ही पूरा परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालु माता को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और श्रद्धा भाव से दर्शन करते हैं। इन दिनों इस शक्तिपीठ में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। तपती धूप में भी बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बिना किसी कठिनाई की परवाह किए माता के दरबार पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी संजय तिवारी द्वारा श्रीमती हेमा नेताम का चुनरी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here