Home छत्तीसगढ़ पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ प्रबंधन व...

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला बूथ प्रबंधन व सरकारी योजनाओं का प्रशिक्षण

31
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। ग्राम चंडी धाम करमूं, खमरिया मंडल साजा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक राजेश ठाकुर, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविंद पटेल, मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्रों में कार्यकर्ताओं को टिफिन बैठक, बूथ स्तरीय स्थायी इकाई, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह प्रशिक्षण अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अंत्योदय की विचारधारा, वैचारिक प्रतिबद्धता तथा सेवा भाव से जोड़ना है। अभियान का मूल मंत्र “व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण” है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में अनुशासन, कार्य पद्धति में सुधार और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किया जा रहा है।

दो दिवसीय इस शिविर में कुल पांच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की विचारधारा, अंत्योदय सिद्धांत, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना, संगठन के इतिहास से परिचित कराना एवं संगठनात्मक कार्यों को गति देना है।

शिविर में प्रमुख रूप से रजक बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) प्रहलाद रजक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया, युवा मोर्चा से प्रनीश रजक सहित अनेक वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष (साजा) जितेंद्र साहू, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, जनपद सदस्य जितेंद्र साहू, गोवर्धन पटेल, चंद्रशेखर राजपूत, महामंत्री घनश्याम राजपूत, आयुष शर्मा, रेखा शर्मा, आदर्श जोशी, संजय पटेल, तोषु राम वर्मा, रामऔतार सिंह राजपूत, बसु राजपूत, जिला उपाध्यक्ष नमिता सिन्हा, हरदत्त साहू, सरपंच लालाराम साहू, सरपंच सरिता जैन, शिवानी यादव, बसंत साहू, राजेंद्र निर्मलकर, राजेश सिंघानिया, सोनू शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here