सरायपाली। प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा मंडल सरायपाली का सिमरन पैलेस सरायपाली में आयोजित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की शुरुआत की है। भाजपा के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों से अवगत कराना है। साथ ही, आधुनिक दौर की चुनौतियों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को डिजिटल कौशल में भी निपुण बनाया जाना है।

भाजपा मंडल सरायपाली द्वारा आयोजित प्रशिक्षण महाभियान में उद्घाटन एवं समापन सत्र के साथ कुल आठ सत्र में प्रवासी वक्ताओं के द्वारा अलग अलग विषय वार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण महाभियान का उद्घाटन 28 मार्च को पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण कर,भारत माता , श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्रद्धेय प दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल्य चित्र पर पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलित कर,राष्ट्र गीत एवं राजगीत का गायन कर प्रारंभ किया गया।
प्रथम सत्र के वक्ता पिथौरा से आए वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल जी एवं अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा जी ने की , द्वितीय सत्र के वक्ता संजय शर्मा जी एवं अध्यक्षता अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता घांसी राम अग्रवाल ने तृतीय सत्र के वक्ता पिरदा से आए वरिष्ठ भाजपा नेता हरप्रसाद पटेल जी एवं अध्यक्षता मरार समाज से अनंत कुमार पटेल जी ने की , चतुर्थ सत्र के वक्ता सांकरा से आए भाजपा जिलाउपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहु जी एवं अध्यक्षता पूर्व विधायक राम लाल चौहान जी ने की,पंचम सत्र के वक्ता बसना से आए अनिल अग्रवाल जी एवं अध्यक्षता अघरिया समाज से रिटायर प्राचार्य खेमराज पटेल जी ने की, षष्ठम सत्र के वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश चौधरी जी एवं अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के सदस्य कामता पटेल जी ने की सप्तम सत्र में वक्ता पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल जी एवं अध्यक्षता संवरा समाज के प्रदेश प्रवक्त डॉ तपन भाई जी ने की, अष्टम सत्र में वक्ता जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी जी एवं अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अय्यूब हुसैन जी ने की। अष्टम सत्र के बाद प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मंडल महामंत्री विदित धनानिया ने किया एवं आभार व्यक्त मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ने व्यक्त किया।
प्रशिक्षण महाभियान में मंडल में निवासरत वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। जिसमें विशेष रूप से श्रीमती सरला कोसरिया जी, संजय शर्मा जी, विपिन उबोवेजा जी, चंद्र कुमार पटेल जी, सरस्वती पटेल जी, लक्ष्मी हरीश पटेल जी, स्वर्ण सिंह सलूजा जी,धनेश नायक जी, सीता सतपथी,विद्या चौधरी जी,तारेश्वरी नायक, उपेंद्र चौधरी,गुंजन अग्रवाल जी, प्रमोद कुमार सागर,विदित धनानिया, डॉ प्रकाश पटेल, मनोज दास, हेमंत प्रधान , सविता जायसवाल, युवराज गोस्वामी, देवराज चौहान, चंद्रमणि भोई, मुकेश धर्मेंद्र चौधरी, उद्धव भोई, रेशम पटेल, बालमोती पटेल,जेपी यादव,नेहा अग्रवाल,रोहित साहू,मोहन चौहान, कंचन अग्रवाल,रणजीत सिंह सलूजा, कन्हैया पटेल, शिवा जयसवाल, महेंद्र सिंह, सुभाष साहू, राम रत्न पटेल, रवींद्र पंडा , दशरथी यदु, मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा , शक्तिकेंद्र, बूथ के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।




