Home छत्तीसगढ़ अक्षय तृतीया पर अग्रवाल समाज ने बांटा गन्ने का रस, राहगीरों को...

अक्षय तृतीया पर अग्रवाल समाज ने बांटा गन्ने का रस, राहगीरों को मिली राहत

20
0

 

ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अग्रवाल मंडल एवं अन्य सहयोगियों द्वारा नगर में गन्ने के रस का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों और आमजन को ठंडा एवं ताजा गन्ने का रस पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि वितरण स्थल पर ही गन्ने का रस निकालने के लिए मशीन लगाई गई थी। उसी मशीन से ताजा रस निकालकर लोगों को पिलाया गया, जिससे शुद्धता और ताजगी बनी रही। तेज गर्मी में ठंडा गन्ने का रस पाकर लोगों ने राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की।
अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों—त्याग, दानशीलता एवं सेवा भाव—का पालन करते हुए इस आयोजन को संपन्न किया। समाज द्वारा समय-समय पर सामाजिक समरसता, जनकल्याण एवं सांस्कृतिक-धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई जाती रही है। अग्रसेन जयंती शोभायात्रा, धर्मशाला एवं अग्रसेन भवन निर्माण तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का संचालन भी समाज द्वारा किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने राहगीरों का विनम्रतापूर्वक स्वागत कर उन्हें रस ग्रहण करने का आग्रह किया, जिससे पूरे आयोजन में सेवा और आत्मीयता का भाव स्पष्ट झलकता रहा। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक लोगों को गन्ने का रस वितरित किया गया।
कार्यक्रम में अनिल सिंघानिया, संजय सिंघानिया, आशीष बंसल, रौनक मुरारका, दीपक बंसल, नितेश अग्रवाल, सुरेश सिंघानिया एवं विष्णु जोशी सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here