ग्राम की गली में जल निकासी व्यवस्था सुधारने श्रमिकों ने किया सफाई कार्य
थान खम्हरिया, । ग्राम धोबी खापरी में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बंद पड़ी नाली की सफाई का कार्य कराया गया। लंबे समय से नाली जाम होने के कारण गली में जलभराव एवं गंदगी की समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जानकारी के अनुसार, नाली का एक हिस्सा ग्राम पटेल श्री रामजी निर्मलकर की निजी भूमि से होकर गुजरता है, जिसके चलते सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम सरपंच श्री गिरधारी निर्मलकर ने पहल करते हुए ग्राम पटेल से चर्चा कर आपसी सहमति के माध्यम से समाधान निकाला।
सरपंच की समझाइश एवं समन्वय के बाद ग्रामीण हित को ध्यान में रखते हुए नाली सफाई कार्य प्रारंभ कराया गया। इसके पश्चात श्रमिकों द्वारा बंद नाली की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

ग्रामीणों ने सरपंच की सक्रियता एवं समस्या समाधान की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य से गांव में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी तथा भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी




