Home छत्तीसगढ़ दुर्ग में ‘फेक मैरिज पार्टी’ के आयोजन को लेकर हंगामा, मैनेजर को...

दुर्ग में ‘फेक मैरिज पार्टी’ के आयोजन को लेकर हंगामा, मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

13
0

दुर्ग जिले के एक रेस्टोरेंट संचालक द्वारा फेक मैरिज पार्टी का आयोजन करने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जैसे ही इस आयोजन की जानकारी आसपास के ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन के लोगों को हुई। तो उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोशी रिसॉर्ट के मैनेजर के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

दुर्ग में फेक मैरिज पार्टी के आयोजन को लेकर हिंदूवादी युवा मंच के लोगों ने हिंदू धार्मिक भावना आहत होने के विरोध में मंगलवार को जेवरा सिरसा पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और फेक मैरिज कार्यक्रम पर पूर्णतः प्रतिबंध किए जाने की मांग कर अपना ज्ञापन सौंपा।

हिंदू युवा मंच के भिलाई नगर का संयोजक अमिताभ वर्मा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि करंजा भिलाई स्थित कोशी रिसॉर्ट में 30 मई को फेक मैरिज पार्टी का आयोजन होने वाला था। जिसके संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जब जानकारी मिली। तब उनके द्वारा ये विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस तरह का कार्यक्रम हिंदू संस्कार के ऊपर कड़ा प्रहार है। और हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसा है।

वहीं, इस मामले में को लेकर जेवरा सिरसा पुलिस चौकी ने कोसी रिसॉर्ट के मैनेजर ब्रह्मदत्त पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वहीं, पूरे मामले और आयोजन को लेकर कोशी रिसॉर्ट के संचालक से उनका पक्ष जानने की भी कोशिश की। लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here