ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। साजा विधायक ईश्वर साहू ने राजभवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक ने साजा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विधायक ईश्वर साहू ने क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों से राज्यपाल को अवगत कराते हुए कानून व्यवस्था से संबंधित विषयों पर भी विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
विधायक ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा नागरिकों की प्रमुख समस्याओं की जानकारी भी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने क्षेत्रीय विकास एवं जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए आवश्यक सुझाव प्रदान किए।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



