Home छत्तीसगढ़ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख

9
0

 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। वह 30 जून 2026 की दोपहर से सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। फिलहाल धीरज सेठ सेना के उप प्रमुख के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। लगभग चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने रेगिस्तान क्षेत्र में आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है।

इसके अलावा उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान भी संभाली है। धीरज सेठ ने दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी कार्य किया और बाद में दक्षिण-पश्चिमी तथा दक्षिणी कमान का नेतृत्व किया। दो प्रमुख ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में उनका नाम शामिल है। ना के आधुनिकीकरण और क्षमता विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने रणनीतिक योजना, नई तकनीकों के समावेश और भविष्य की सैन्य जरूरतों के अनुरूप सेना की तैयारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here