Home छत्तीसगढ़ जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं 83 आवेदन...

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं 83 आवेदन प्राप्त, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

19
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया,। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्टरेट परिसर में जनदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष एवं प्रत्यक्ष रूप से निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।


आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया, जबकि जांच एवं विस्तृत कार्रवाई की आवश्यकता वाले प्रकरणों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसायकल उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, कटे हुए रकबे को जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here