सनी देओल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म बटवारा 1947 लंबे समय से लोगों का ध्यान खींच रही है। आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में आ रही है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के हवाले किया था, जहां से उन्हें हरी झंडी मिल गई है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने बटवारा 1947 को बिना किसी काट-छांट के मंजूरी दे दी है।
सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिल्म बटवारा 1947 को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के प्रमाणपत्र मिल गया है। इसके बाद ये 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
विभाजन के समय पर आधारित यह फिल्म लाहौर के एक मुस्लिम परिवार की कहानी बयां करती है, जिनका सामना एक हिंदू महिला से होता है, जो वहां मौजूद अपना पैतृक घर छोडऩे से मना कर देती है।
फिल्म में सनी के साथ मुख्य किरदार में प्रीति जिंटा दिखाई देंगी। वह 5 साल से भी ज्यादा समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं।
शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम किरदारों में शामिल हैं।
फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने द्वारा लिखे गए हैं।
बटवारा 1947 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के साथ होगी।
००




