Home मनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4 का धमाका, अजय देवगन की सबसे बड़ी...

बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4 का धमाका, अजय देवगन की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म बनी, टोटल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ा

6
0

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4Ó इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। एडवेंचर-कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म नई रिलीज फिल्मों ‘जन नायकनÓ और हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसीÓ के बीच भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म ने अपने तीसरे सप्ताहांत में भी शानदार कमाई करते हुए टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।
रविवार को रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, ‘धमाल 4Ó ने भारत में 17 दिनों में कुल 157.13 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार कर लिया है। वहीं कर सहित फिल्म की कुल कमाई 185.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
फिल्म ने पहले सप्ताह में भारत में 99.09 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे सप्ताह में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 44.24 करोड़ रुपये जुटाए।
तीसरे सप्ताह के शुक्रवार यानी 15वें दिन फिल्म ने 2.29 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद शनिवार को कमाई में तेजी आई और फिल्म ने 4.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई में करीब 40 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया और इसने 6.72 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार किया।
17 दिनों की कमाई के साथ ‘धमाल 4Ó ने अपनी फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने ‘टोटल धमालÓ के 154.30 करोड़ रुपये के आजीवन कारोबार को पार कर लिया है। इसके साथ ही यह ‘धमालÓ फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
‘धमाल 4Ó ने अजय देवगन के करियर में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। यह भारत में उनकी छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने ‘शैतानÓ के 154.30 करोड़ रुपये के कारोबार को पीछे छोड़ दिया है।
अब फिल्म के सामने अगला लक्ष्य अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2Ó के 179.30 करोड़ रुपये के कारोबार को पार करना है। अगर ‘धमाल 4Ó यह आंकड़ा पार कर लेती है तो यह अजय देवगन की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच फिल्मों में शामिल हो जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ‘धमाल 4Ó कई और नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
००

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here