किरण अब्बावरम की फिल्म चेन्नई लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म की कहानी को फैंस पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं. किरण अब्बावरम ने तीन दिन में शानदार कलेक्शन कर लिया है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर लिमिटेड बज था लेकिन रिलीज के साथ फिल्म ने धमाका कर दिया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 4.95 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को 1638 शोज मिले और फिल्म को 41 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 1762 शोज मिले और फिल्म को 50 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को तीसरे दिन 1853 शोज मिले और 58 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म ने टोटल 17.20 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
वर्ल्डवाइड फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने दुनियाभर में 24.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में टोटल 5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ फिल्म किरण अब्बावरम की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म ने एसआर कल्याण मंडपम को पछाड़ दिया है. एसआर कल्याण मंडपम ने 11.31 करोड़ की कमाई की थी.
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म ने 50 परसेंट से ज्यादा का बजट रिकवर कर लिया है. अभी फिल्म को सेफ जोन में जाने के लिए 12.8 करोड़ की कमाई की जरुरत है.
बता दें कि फिल्म को रवि नम्बूरी ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म को श्रीनिवासा कुमार और साई राजेश ने मास मूवी मेकर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक मणि शर्मा ने कंपोज किया है. फिल्म में किरण अब्बावरम और साई गौरी प्रिया लीड रोल में हैं. ये एक रोमांस ड्रामा है. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे हैं. फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं. इसे रिव्यूज भी ठीक मिले हैं और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा हो रहा है.
००




