Home छत्तीसगढ़ साजा विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में कंप्यूटर खरीदी की जांच के लिए...

साजा विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में कंप्यूटर खरीदी की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

41
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया,

साजा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत की गई कंप्यूटर खरीदी को लेकर प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार गठित समिति में डिप्टी कलेक्टर कृष्ण कुमार साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में जिला कोषालय अधिकारी प्रशांत प्रधान, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महेंद्र कुमार वर्मा तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रोहित चंद्रवंशी शामिल हैं।

कलेक्टर ने समिति को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालयों में खरीदे गए कंप्यूटरों की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं संपूर्ण क्रय प्रक्रिया की विस्तृत जांच कर तथ्यों के आधार पर 07 दिवस के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here