श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या योगेश्वरी अहिलेश्वर को मिला शिक्षक सम्मान
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, थान खम्हरिया की प्राचार्या श्रीमती योगेश्वरी अहिलेश्वर को प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में यह सम्मान दावड़ा यूनिवर्सिटी के CEO श्री चिन्मय दावड़ा एवं प्रेरणास्रोत IPS श्री अभिषेक पल्लव, SP राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
यह सम्मान प्राचार्या योगेश्वरी अहिलेश्वर के व्यक्तिगत योगदान की सराहना के साथ-साथ श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल परिवार की गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती योगेश्वरी अहिलेश्वर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी। उन्होंने यह सम्मान अपने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को समर्पित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने प्राचार्या की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



