म्यूजिकल चेयर और खेल-कूद में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ
रायपुर / सिलियारी – ग्राम सिलियारी में तीज मिलन महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन अग्रवाल जी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ छतीसगढ़ महतारी एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने केक काटकर उत्सव की शुरुआत की।
महिलाओं का दिखा उत्साह
महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची थीं। महिलाओं के लिए मैदान में कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई।
फूलों से हुआ स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नितिन अग्रवाल जी का महिलाओं ने फूल बरसाकर और गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में नितिन अग्रवाल जी ने कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जोड़े रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी वितरित की गई और बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



