Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा: किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड, पुलिस...

बेमेतरा: किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड, पुलिस का बड़ा एक्शन, खाते बेचने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

3
0

बेमेतरा में पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते किराए पर देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में खातों के जरिए करीब 95 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।

 

पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खातों को किराए पर देने वाले बड़े गिरोह पर शिकंजा कसते हुए 11 आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस जांच में आरोपियों के बैंक खातों में करीब 95 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन सामने आया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडियन ओवरसीज बैंक की बेमेतरा शाखा के एक खाते में साइबर ठगी की रकम जमा हो रही है। जांच में यह खाता जेवरा निवासी दुष्यंत साहू के नाम पर मिला। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर सामने आया कि 18 सितंबर 2024 से 31 मई 2025 के बीच इस खाते में 95 लाख 9 हजार रुपए जमा हुए, जबकि 94 लाख 92 हजार रुपए निकाले गए। 2 जनवरी 2025 को दो अलग-अलग साइबर ठगी की रकम भी इसी खाते में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस के अनुसार विशाखापट्टनम के रामकृष्ण राजू से 9,800 रुपए और तमिलनाडु के गुरुशंकर से 9,200 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर यह रकम उक्त खाते में भेजी गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here