17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भनसुली-जामगांव आर मंडल की कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक विश्राम गृह भनसुली, जामगांव आर, विधानसभा पाटन, जिला दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर सहित हर्षा लोकमणी चंद्राकर, लालेश्वर साहू, लोकमणी चंद्राकर, टेकन सिन्हा, राजेश राजपूत, योगेश्वर साहू एवं रवि सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने बताया कि जिला संगठन के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से 8 कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने, लाभार्थियों से संपर्क करने तथा ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘भारत के बदलाव की कहानी’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इन कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बूथ स्तर पर 25 सदस्य बनाने तथा 11 शक्ति केंद्रों में अभियान को व्यापक रूप से संचालित करने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता से जोड़कर कार्यक्रमों का स्वरूप तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और संकल्प की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को स्थिर, सशक्त और विश्व में सम्मानित बनाने का कार्य किया है। आज विश्व के अनेक देशों के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं, जो देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है।
सांसद बघेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों एवं चौक-चौराहों पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की जाएगी। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बेहतर सहभागिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में राजेश राजपूत, योगेश्वर साहू, भागवत सिंह चंद्राकर, नरेश केला, ईश्वर यादव, गायत्री यादव, बेनी राम साहू, अशोक शर्मा, निर्मल जैन, कौशल गंजीर, श्रीकांत चंद्राकर, अभिषेक सेन, हर्ष साहू, दीपक साहू, चंद्रकांत साहू, विजय साहू, दुर्गेश रजक, अग्रेश्वर साहू, मुकेश साहू, सीताराम साहू, जेठूराम निषाद, गुमान निषाद, रूपेश साहू, प्रेमीन साहू, देवकी निषाद, प्रियलता महिपाल एवं लीना साहू सहित 55 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रवि सिन्हा ने किया।




