Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला

26
0

 

प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। भाजपा संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर समीपस्थ नगर परपोडी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राजेश ठाकुर शामिल हुए।

जिला महामंत्री राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन एवं सेवा कार्यों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 31 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 31 दिनों में 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आयोजन से संबंधित जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच निरंतर कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नथमल कोठारी, नगर पंचायत अध्यक्ष टोषू साहू, सतीश जैन, जिला कोषाध्यक्ष, मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here