ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं दायित्वों की घोषणा की गई है। इसमें साजा निवासी लक्ष्मीनारायण चांडक को प्रदेश प्रचार-प्रसार एवं मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लक्ष्मीनारायण चांडक लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और प्रचार-प्रसार एवं मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव एवं सक्रियता को देखते हुए प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश माहेश्वरी सभा के अंतर्गत श्रीकिसन सारडा को कार्यालय मंत्री, धर्मेन्द्र फाफट को बधाई संयोजक, डॉ. रवि राठी को स्वास्थ्य संयोजक तथा विष्णुकांत सारडा, रायपुर को भी दायित्व सौंपा गया है।
लक्ष्मीनारायण चांडक को प्रदेश प्रचार-प्रसार एवं मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा की टीम सहित समाजजनों ने उन्हें एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाजजनों ने विश्वास जताया कि चांडक अपने अनुभव एवं सक्रियता के माध्यम से प्रदेश स्तर पर माहेश्वरी समाज की गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों एवं रचनात्मक पहलों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




