Home छत्तीसगढ़ भाटापारा में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल...

भाटापारा में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल की जनसेवा को समर्पित, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा कार्य

3
0

 

सेवा संकल्प अभियान को लेकर अमित साहू -शिवरतन शर्मा ने किया प्रेस को सम्बोधित

भाटापारा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर आज भाजपा कार्यालय भाटापारा में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री अमित साहू, वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद यादव, भाजपा नेता राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल उपस्थित रहे।

प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि इस बार 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी संवैधानिक प्रमुख के रूप में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। इसलिए इस बार सेवा पखवाड़ा नहीं, बल्कि एक महीने का सेवा संकल्प अभियान मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करना है।
अमित साहू ने कहा कि एक समय था जब देश में जाति और वर्ग में बांटने की बात होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने GYAN – गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को सामने रखकर योजनाएं बनाईं। 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाना, 80 करोड़ लोगों को राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ आवास, 200 करोड़ कोविड टीके और 100 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना उनके सुशासन का परिणाम है।
वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सोच को बदला है। पहले सीमाओं के गांवों को अंतिम गांव कहा जाता था, मोदी ने उन्हें पहला गांव कहा। आतंकवाद और नक्सलवाद के भय को समाप्त कर 200 से अधिक जिलों को नक्सल मुक्त कर मुख्यधारा में लाया। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और महाकाल कॉरिडोर से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नई ऊर्जा मिली।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि वूमेन डेवलपमेंट से आगे बढ़कर वूमेन लेड डेवलपमेंट की बात मोदी जी ने की। बेटी बचाओ और नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक महिलाओं को अधिकार दिया गया। युवाओं को निराशा से निकालकर स्टार्टअप के माध्यम से भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप नेशन बनाया।
शिवरतन शर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर से शुभारंभ होगा और शाम 7 बजे “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम में हर परिवार प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद स्वरूप दीप जलाएगा। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान, “मेरे सपनों का भारत” पर चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, “नमो सेवाः अनकही कहानियां”, “आंगन मिलन सेवा” जैसे कार्यक्रम होंगे।
7 अक्टूबर को “सेवा ज्योति कलश यात्रा” के साथ 1000 स्थानों पर विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा वडनगर से बनारस और बनारस से वडनगर तक 10 टोलियों में सेवा यात्रा निकलेगी, जो 20 दिनों में 10 राज्यों से गुजरेगी। प्रत्येक टोली में 50 युवा रहेंगे जो गांवों में चौपाल, आंगनवाड़ी और किसान संवाद करेंगे।
जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि अभियान में जनभागीदारी सबसे बड़ी होगी। “सेवाः मेरा योगदान” के तहत प्रत्येक व्यक्ति से देश के लिए 25 मिनट श्रमदान की अपील की जाएगी। 25 अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम होंगे। ब्लॉक स्तर पर “सेवा सेतु” शिविर लगाकर वंचित लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” के तहत मानव श्रृंखला और समूह रंगोली बनाई जाएगी। “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज” में युवाओं और स्टार्टअप को जोड़ा जाएगा और “सुशासन संवाद” के तहत सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
आनंद यादव ने कहा कि यह अभियान करोड़ों लोगों तक प्रधानमंत्री की सेवा भावना को पहुंचाने और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आगे बढ़ाने के लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here