बेमेतरा जिले में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। मोबाइल रिपेयरिंग दुकान और सोलर प्लांट से चोरी के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मोबाइल, तांबे का केबल, बाइक और चोरी में इस्तेमाल औजार समेत करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद किया है।
बेमेतरा जिले में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, तांबे का केबल वायर, वारदात में इस्तेमाल बाइक और औजार समेत करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है। एक मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है।
सोलर प्लांट के 10 खंभों से केबल काट ले गए
दूसरी वारदात में परपोडी थाना क्षेत्र के गाड़ाडीह स्थित परम पूज्य सोलर प्लांट को निशाना बनाया गया। यहां 22 अगस्त शाम से 23 अगस्त शाम के बीच 10 तड़ित चालक खंभों से करीब 320 मीटर तांबे का केबल वायर चोरी कर लिया गया। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोजराम वर्मा (18), जागेश्वर ठाकुर (21) और रोहन यादव (18) को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक बालक भी शामिल था। आरोपियों के कब्जे से केबल, बाइक और कटर, पेंचिस व छेनी समेत करीब 65 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।