महासमुंद में परदेशी यादव की मौत का राज 48 घंटे में खुला। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें युवक की मौत हो गई। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र की भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बड़े साजापाली में परदेशी यादव की मौत के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध नजर आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पत्नी से कथित छेड़छाड़ को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान मृतक परदेशी यादव और आरोपी मनोहर कोसरिया के बीच उसकी पत्नी से कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि मनोहर ने परदेशी के साथ हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट की। मारपीट में परदेशी गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। इसके बाद मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में मारपीट की बात स्वीकार करने का दावा
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने परदेशी के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगे कपड़े और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है।