गणेश चतुर्थी पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विधि-विधान से किया पूजन
थानखम्हरिया। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल थानखम्हरिया में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश की जय-जयकार से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया।
गणेश चतुर्थी को लेकर घरों एवं मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विद्यालय परिसर को इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों एवं झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
पूजन के दौरान शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।




