बेमेतरा,
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 501 दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर को दीपों से सजाया गया और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।



