महंत वसंत बिहारी के सानिध्य में होगा भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया।
नगर के राधा-कृष्ण जमात मंदिर में महंत वसंत बिहारी के सानिध्य में आज राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
राधा अष्टमी का पर्व राधा रानी की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार राधा रानी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है तथा किशोरी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
आयोजकों ने धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचकर भजन-कीर्तन में शामिल होने और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।



