राधा नाम संकीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
थानखम्हरिया। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर नगर के राधा-कृष्ण जमात मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। राधा रानी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें भोग अर्पित किया गया।
मंदिर परिसर में राधा नाम संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के भजनों एवं जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर राधा रानी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

राधा अष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने राधा रानी की पूजा-अर्चना के लिए व्रत रखा। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में दिनभर श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में महंत वसंत बिहारी दास, सुरेश सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, हितेश कागलीवाल, नैतिक अग्रवाल, शिवेंद्र बिंदल, ओम अग्रवाल, गिरीश शर्मा, प्रमोद सिंघानिया, गोपाल कागलीवाल, कपिल सिंघानिया , विकास बंसल, नमिता सिन्हा, रेखा शर्मा, रागिनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




