..नरेन्द्र कुमार सेन गरियाबंद
दिन शुक्रवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान नशा मुक्ति केंद्र गरियाबंद समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी. पी. ठाकुर सर जी अध्यक्ष श्री डॉ मनोज कुमार साहू सर जी मार्गदर्शन और नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी खेमचंद जंजीर सर जी . प्रबंधक अशोक कुमार नेताम सर सामाजिक कार्यकर्ता श्री आकाश ध्रुव जी. श्रीमती पूर्णिमा कंवर जी. सु श्री बालेश्वरी ध्रुव जी. आज का मुख्य उद्देश्य सभी उपस्थित छात्र छात्राओं और शिक्षकों को जन जागरूकता के माध्यम से नशा नशे की लत मानव जीवन को कैसे बर्बाद करती है
लत लगने के बाद व्यक्ति का पूरा जीवन उस पदार्थ के इर्द-गिर्द घूमने लगता है। रोज की दिनचर्या, काम, रिश्ते — सब कुछ पीछे छूट जाता है।
सोचने-समझने और फैसला लेने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है नींद, भूख और शरीर का पूरा संतुलन बिगड़ जाता है पैसों की जरूरत नशे के लिए ही सबसे पहले महसूस होती है नौकरी, पढ़ाई या कारोबार में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है आत्मविश्वास और आत्मसम्मान धीरे-धीरे खत्म होने लगता है शुरुआत में व्यक्ति को लगता है कि वह नशा कंट्रोल कर रहा है, लेकिन असल में नशा उसकी जिंदगी को कंट्रोल करने लगता है।




