Home छत्तीसगढ़ विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए, सेवा ज्योति यात्रा में दिखा...

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए, सेवा ज्योति यात्रा में दिखा सेवा और सुशासन का संकल्प

9
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया, । दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा—सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल होकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उनका ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र प्रथम, सुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके सेवा एवं समर्पण के इस गौरवशाली सफर ने देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, विकास और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here