Home छत्तीसगढ़ 108 कर्मियों की सूझबूझ से गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित...

108 कर्मियों की सूझबूझ से गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव

9
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया । घायलों और मरीजों को त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाली 108 संजीवनी एक्सप्रेस गर्भवती महिलाओं के लिए भी जीवनदायिनी साबित हो रही है। साजा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जेवरा निवासी गर्भवती महिला का 108 की टीम ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार 7 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे साजा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारेसरा में भर्ती ग्राम जेवरा निवासी 30 वर्षीय गर्भवती महिला सविता को प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर जिला चिकित्सालय बेमेतरा रेफर किया। इसकी सूचना 108 संजीवनी एक्सप्रेस को दी गई।

सूचना मिलते ही 108 के पायलट मुकेश और ईएमटी कलावती गायकवाड़ तत्काल कारेसरा अस्पताल पहुंचे और गर्भवती महिला को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर बेमेतरा के लिए रवाना हुए। जिला चिकित्सालय बेमेतरा पहुंचने से करीब 5 किलोमीटर पहले महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

स्थिति को देखते हुए ईएमटी कलावती गायकवाड़ ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए ईआरसीपी (Emergency Response Centre Physician) के माध्यम से चिकित्सक से सलाह ली। परिजनों की सहमति के बाद एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया गया। आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए 108 की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया, जिसके कुछ ही समय बाद सविता ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को जिला चिकित्सालय बेमेतरा पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति स्वस्थ बताई गई है। आपात स्थिति में 108 की टीम द्वारा समय पर दिखाई गई सूझबूझ, तत्परता और जिम्मेदारी से सुरक्षित प्रसव कराने पर परिजनों ने पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here