उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित, पुलिस सम्मेलन में सुनीं जवानों की समस्याएं
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया, 09 अक्टूबर 2026। रक्षित केंद्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के सभी थाना-चौकी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं नव आरक्षकों सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, तत्परता और कार्यकुशलता को मजबूत करना रहा। जवानों ने टोलीवार परेड एवं विभिन्न ड्रिल के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया। अच्छी गणवेश धारण करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। एसपी ने पुलिस बल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

शासकीय वाहनों का किया निरीक्षण
परेड के दौरान एसपी श्री त्रिलोक बंसल ने विभिन्न शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट, ड्राइवर रजिस्टर एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस सम्मेलन में सुनीं जवानों की समस्याएं
परेड के बाद पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें एसपी श्री त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। समस्याओं के उचित निराकरण के लिए संबंधित प्रभारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
एसपी ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल बनाए रखने के लिए जवानों की समस्याओं का समय पर समाधान आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थानों और चौकियों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक छवि बनी रहे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासन पुलिस व्यवस्था की बुनियाद है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और तत्परता से करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रुचि वर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, मुख्य लिपिक हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि अजय देवांगन, प्रवीण लोहले, रीडर-1 कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक सोनल ग्वाल, चंद्रदेव वर्मा, अजय सोनकर, सत्यप्रकाश उपाध्याय, दुलेश्वर चंद्रवंशी, लेखराम ठाकुर, सुरेंद्र मानिकपुरी, जनक राम साहू, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, दीनानाथ सिन्हा, कृष्ण क्षत्रिय, विष्णु सप्रे, जाहिर खान, रेशम लाल भास्कर, एमटीओ माधव सिंह साहू, प्रशिक्षु सूबेदार चुमन राम उर्वशा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेंद्र कुमार, कल्पना महंत, सूरज प्रकाश, सुरेश चौहान, सतवन सिंह, ईश्वरी डुप्ले, सुरेंद्र कुमार, गीतांजलि, प्रधान आरक्षक प्रदीप देशमुख सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी तथा रक्षित केंद्र एवं थाना-चौकियों के प्रभारी और जवान उपस्थित रहे।




