Home छत्तीसगढ़ ‘विष्णु के पाती’ में मुख्यमंत्री ने की यशोदा मरकाम के आत्मनिर्भरता के...

‘विष्णु के पाती’ में मुख्यमंत्री ने की यशोदा मरकाम के आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना, बेटी काव्या के नाम पर संचालित कपड़ों की दुकान बनी परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार

9
0

 

बेमेतरा,
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को भेजे जा रहे आत्मीय संदेश ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से ग्राम देवरबीजा की यशोदा मरकाम को उनके स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के प्रयासों के लिए विशेष प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री के पत्र में उनकी बेटी काव्या के नाम पर संचालित कपड़ों एवं मैचिंग की दुकान का उल्लेख किए जाने से यशोदा मरकाम बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके छोटे से प्रयास को प्रदेश के मुखिया द्वारा पहचान और सराहना मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।

यशोदा मरकाम लखपति दीदी योजना से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनके परिवार द्वारा बेटी काव्या के नाम पर कपड़ों एवं मैचिंग की दुकान संचालित की जा रही है। इस दुकान के माध्यम से परिवार को आर्थिक मजबूती मिल रही है। सीमित संसाधनों के बीच स्वरोजगार को अपनाकर उन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। उनका यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर मेहनत और लगन से आर्थिक रूप से सशक्त बना जा सकता है।

यशोदा मरकाम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हमर छत्तीसगढ़ के मुखिया, हमर मुख्यमंत्री विष्णु भैया के ओर ले ‘विष्णु के पाती’ मोला प्राप्त होइस। ए पाती ला पढ़के मोर मन खुशी ले भर गे। मोर बेटी काव्या के नाम पर संचालित कपड़ा अउ मैचिंग के दुकान के बारे म मुख्यमंत्री जी के पत्र म उल्लेख अउ सराहना पढ़के बहुत अच्छा लागिस। हमन अपन मेहनत से स्वरोजगार के माध्यम ले परिवार ला आगे बढ़ाय के प्रयास करत हन। हमर ए छोटे से प्रयास ला मुख्यमंत्री जी द्वारा पहिचान मिलना मोर बर बहुत बड़े सम्मान अउ गर्व के बात हे।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह स्नेहिल पत्र उनके लिए केवल शुभकामना संदेश नहीं, बल्कि आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने व्यवसाय को और आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहित हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर प्रदान कर रही हैं।

अंत में यशोदा मरकाम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली पर्व की गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here