|
यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा सुविधा ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों से मिलेगी इस गाड़ी में यात्रा करने की सुविधा |
रायपुर –
दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के मध्य 02-02 फेरों के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से प्रत्येक रविवार दिनाँक 08 एवं 15 नवम्बर 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से प्रत्येक मंगलवार दिनाँक 10 एवं 17 नवम्बर 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |
गाडी की समय सारिणी एवं ठहराव –
गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 14.00 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 00.03 बजे, प्रस्थान 00.05 बजे, दुर्ग आगमन 02.18 बजे, प्रस्थान 02.20 बजे, रायपुर आगमन 03.05 बजे, प्रस्थान प्रस्थान 03.07 बजे, बिलासपुर आगमन 05.00 बजे, प्रस्थान 05.05 बजे होते हुये तीसरे दिन 02.15 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी |
👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से 03.00 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन बिलासपुर 01.30 बजे आगमन, प्रस्थान 01.35 बजे, रायपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान प्रस्थान 03.17 बजे, दुर्ग आगमन 04.00 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, गोंदिया आगमन 06.28 बजे, प्रस्थान 06.30 बजे होते हुये 19.02 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी |
कोच संरचना –
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 01 एसी-I, 17 एसी-III, 03 एसी-II सह एसी-III कोच सहित कुल 23 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
वाणिज्यिक ठहराव –
रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह,चांदाफोर्ट, वडसा, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगाँ, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी नॉर्थ केबिन, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, प्रधानखूंटा, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा एवं किउल स्टेशनों पर रुकेगी |
यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |



