मंदिरों में हुआ विशेष श्रृंगार, सवामणी प्रसाद का भोग, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। नगर सहित ग्रामीण अंचल में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। नगर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण जमात मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर संजय सिंघानिया एवं उनकी धर्मपत्नी माया सिंघानिया परिवार द्वारा सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया। भगवान हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा विशेष भोग अर्पित कर आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

नगर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने शौर्य, साहस और शक्ति के प्रतीक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ढोल, हारमोनियम एवं अन्य वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच भक्तिमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह राममय और हनुमानमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महंत बसंत बिहारी दास, पंडित ओमप्रकाश जोशी, रामचंद्र दास वैष्णव, अनिल सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नटवर सिंघानिया, नैतिक अग्रवाल, आशीष बंसल, विपिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




