Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में बारिश का यलो अलर्ट:अंधड़ चलेगी, ओले गिरेंगे,

छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में बारिश का यलो अलर्ट:अंधड़ चलेगी, ओले गिरेंगे,

43
0

रायपुर- छत्तीसगढ़ में मई में आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। जिससे दिन का तापमान सामान्य के कम है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। कल यानी 7 मई से दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम

सोमवार को प्रदेश में रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 38.2 डिग्री रहा। वहीं सबसे ठंडा पेंड्रा रहा। यहां रात का पारा 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कुछ स्थानों पर बारिश हुई और आंधी चली जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम रहा।

क्या होता है वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)? वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। असल में ये हवाएं बर्फीली होती हैं, जो अपने साथ नमी लेकर आती हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भूमध्यसागर से निकलती हैं। इसके बाद ये ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए सीधा भारत पहुंचती हैं। यहां पहुंचते ही यह मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाने लगती हैं।

रायपुर में सुबह से बादल छाए

रायपुर में आज सुबह से बादल छाए है। आज भी मौसम आज धूप-छांव वाला मौसम रह सकता है। वहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दिन का पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। रायपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात हल्की बारिश हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here