नई दिल्ली/पुंछ/अंबाला/अमृतसर/जैसलमेर- पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी।

फिरोजपुर के गांव खाई सेमा में ड्रोन एक घर पर गिर गया। कुछ गाड़ियां जल गईं और कई लोग झुलस गए।
रात 8:30 बजे पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर में मिसाइल अटैक किया। इसे नाकाम कर दिया गया। उधर, राजस्थान के पोकरण, जम्मू के सांबा में भी ड्रोन हमला किया गया।
उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन है।
पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में कम्प्लीट ब्लैकआउट कर दिया गया है।



