Home देश पंजाब के 7 जिलों पर पाकिस्तान का हमला

पंजाब के 7 जिलों पर पाकिस्तान का हमला

29
0

पंजाब में अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में हमला कर दिया है। पाकिस्तानी ड्रोन घुसे तो आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान लगातार ड्रोन भेज रहा है।

फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय ड्रोन गिरा, घर की लाइट जल रही थी। वहीं गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर से 20 किमी दूर तेज धमाका हुआ है।

हमले के बीच पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, फाजिल्का, पटियाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here