Home छत्तीसगढ़ शराब घोटाला…20 से ज्यादा जगहों पर रेड:दुर्ग में सुबह 4 बजे पहुंची...

शराब घोटाला…20 से ज्यादा जगहों पर रेड:दुर्ग में सुबह 4 बजे पहुंची ACB-EOW की टीमें; कवासी के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई

87
0

भिलाई- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई जारी है। ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची।

भिलाई में कारोबारी अशोक अग्रवाल का घर जहां पड़ा छापा।
भिलाई में कारोबारी अशोक अग्रवाल का घर जहां पड़ा छापा।

एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। दूसरी टीम नेहरू नगर में बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के यहां दबिश दी। वहीं खुर्सीपार में विनय अग्रवाल के यहां दस्तावेजों की जांच चल रही है। इसके अलावा धमतरी और महासमुंद में भी जांच जारी है।

दुर्ग-भिलाई में इन कारोबारियों के यहां कार्रवाई

  • एसके केजरीवाल, नेहरू नगर, भिलाई
  • अशोक अग्रवाल, आम्रपाली अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भिलाई
  • विनय अग्रवाल, खुर्सीपार
  • संजय गोयल, डायरेक्टर स्पर्श हॉस्पिटल, नेहरू नगर
  • चतुर्भुज राठी बिल्डर और भाजपा नेता दुर्ग
  • बंसी अग्रवाल, नेहरू नगर
  • अशोक अग्रवाल की हैं कई फैक्ट्रियां

    छावनी चौक भिलाई के पास अशोक अग्रवाल की फेब्रीकेशन और अन्य चीजों की फैक्ट्री है। आशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। इन पर लखमा के साथ मिलकर शराब घोटाले को अंजाम देने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here