Home छत्तीसगढ़ रायगढ़-बिलासपुर समेत 20 जिलों में यलो अलर्ट

रायगढ़-बिलासपुर समेत 20 जिलों में यलो अलर्ट

37
0

रायपुर- छत्तीसगढ़ में 4 दिन रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में अंधड़ चल सकती है, बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में 4 डिग्री तक इजाफा हो सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। जिसका असर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दिखेगा।

बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बादल, बारिश की स्थिति बनी थी, जिससे दिन का तापमान 5 डिग्री तक कम हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here