Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कोविड के 9 नए केस:कुल एक्टिव मरीज अब 28, सबसे...

छत्तीसगढ़ में कोविड के 9 नए केस:कुल एक्टिव मरीज अब 28, सबसे ज्यादा 18 रायपुर में

30
0

रायपुर- छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीज मिले है। गुरुवार को रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 पेशेंट में कोविड की पुष्टि हुई हैं। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। अब तक प्रदेश में 30 मरीज सामने आए हैं। जिनमें 2 रिकवर हो गए वहीं 28 केस एक्टिव हैं।

इनमें से 27 होम आइसोलेशन में हैं, और 1 मरीज का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। सबसे ज्यादा 18 एक्टिव केस रायपुर, इसके बाद बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोविड JN.1 को लेकर लाइट अलर्ट पर है।

मेकाहारा के डॉ. आर के पांडा के मुताबिक, ज्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में ही ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन उन मरीजों को ज्यादा खतरा है, जिन्हें पहले से दूसरी या एक से ज्यादा बीमारियां हैं। खासकर डायबिटीज पेशेंट और चेन स्मोकर्स नए वैरिएंट के चपेट में जल्दी आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here